2025 में सोना ₹23,000 महंगा! जानिए कितनी और बढ़ सकती हैं कीमतें – Gold Rate

By Prerna Gupta

Published On:

Gold rate

Gold Rate : अगर आप भी सोने या चांदी की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। निवेशकों के लिए यह फायदे का मौका हो सकता है, लेकिन आम लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी

नए हफ्ते की शुरुआत सोमवार को सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोना ₹657 बढ़कर ₹99,348 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछली कीमत ₹98,691 थी। कुछ ही दिनों में सोना करीब ₹657 महंगा हो गया है।

चांदी की कीमतें भी बढ़ीं

सोने के साथ-साथ चांदी में भी उछाल देखा गया है। सोमवार को चांदी ₹288 महंगी होकर ₹1,07,063 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हाल ही में, 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था। इससे यह साफ हो रहा है कि चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अभी थमा नहीं है।

यह भी पढ़े:
Pm awas yojana 2025 PM Awas Yojana 2025 लिस्ट में नाम हुआ तो सीधे मिलेंगे ₹1.20 लाख, अभी चेक करें!

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा बहुत फर्क होता है। दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,08,040 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,450 रही। मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,06,090 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹92,300 रहा। कोलकाता और चेन्नई में भी कीमतें इसी दायरे में बनी हुई हैं।

भोपाल और मध्य भारत में क्या है स्थिति

भोपाल में सोमवार को 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,07,040 और 22 कैरेट का ₹92,350 प्रति 10 ग्राम रहा। मध्य भारत के अन्य शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हालांकि टैक्स और डिलीवरी चार्ज की वजह से थोड़े-बहुत अंतर हो सकते हैं।

कितना महंगा हुआ है सोना और चांदी 2025 में

जनवरी 2025 की शुरुआत में 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹99,348 तक पहुंच चुका है। यानी अब तक सोने की कीमत में ₹23,186 की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की बात करें तो जनवरी में इसका रेट ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब ₹1,07,063 हो चुका है। यह ₹21,046 की बढ़त है।

यह भी पढ़े:
Home loan new rules होम लोन पर नहीं चलेगी बैंकों की चालाकी, RBI ने लागू किए सख्त नियम – Home Loan New Rules

क्या और बढ़ सकते हैं दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक हालात, जैसे भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर में उतार-चढ़ाव और ब्याज दरों में बदलाव की संभावनाएं, सोने और चांदी की कीमतों को और ऊपर ले जा सकती हैं। अनुमान है कि साल के अंत तक सोने की कीमत ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

सोना-चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और आने वाले समय में इसमें और उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि, निवेश से पहले किसी वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है।

यह भी पढ़े:
Ration card new update राशन कार्ड वालों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे 5 बड़े फायदे – Ration Card New Update

Leave a Comment

Join Whatsapp Group